जबलपुर, (ईएमएस)। गोसलपुर थाना अतंर्गत ग्राम सिलुआ में एक किसान के व्हाटसएप में एपीके फाईल में निमंत्रण कार्ड आया, जिसे किसान ने खोला तो मोबाइल हैंग हो गया| उसने एपीके फाईल डिलीट कर दी, उसके बाद उसके खाते से अज्ञात जालसाज ने 2 लाख 58 हजार 191 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए| गोसलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिलुआ गोसलपुर निवासी 38 वर्षीय किसान संदीप कुमार साहू के मोबाइल पर करीब दो महिने पहले व्हाटसएप के माध्यम से एक एपीके फाईल आई थी जिसमें शादी का निमंत्रण कार्ड आया था| उसने मोबाईल पर फाईल खोला तो उसका मोबाईल हैंग हो गया, उसने एपीके फाईल को डिलीट कर दिया और मोबाइल को सुधरवा लिया था| गत 16 मार्च को उसके खाते से 218 रुपए कटा, जो उसने ध्यान नहीं दिया| उसके बाद गत 23 मार्च को जब भारतीय स्टेट बैंक शाखा गोसलपुर के उसके खाते से 46 हजार 116 रुपये कटने का मैसेज आया तो उसने गोसलपुर स्टेट बैंक में संपर्क कर खाता की समरी रिपोर्ट मांगी, खाता चैक करने पर पता चला कि दिनांक 16, 17 और 20 मार्च को कुछ रूपये कटे है तथा दिनांक 23 मार्च को करीब 1 घंटे के अंदर 10 ट्रांजेक्शन कर अज्ञात जालसाज ने ऑनलाईन फ्राड कर उसके खाते से 2 लाख 58 हजार 191 रुपए निकाल लिये। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के विरूद्ध धारा 318 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 25 अप्रैल 2026