जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत कृष्णा विहार कालोनी मैत्रीनगर महाराजपुर में उज्जैन गए एक व्यक्ति के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन व नगदी 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा विहार कालोनी मैत्रीनगर महाराजपुर निवासी 49 वर्षीय रेलवे कर्मचारी धनराज पटेल गत रात घर में ताला लगाकर उज्जैन गया था, जहां से दो दिन बाद घर लौटा तो बाउंड्री वाल के गेट व घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर रखी अलमारियों खुली पडी थी जिसमें रखे नगदी 10 हजार रूपए, गुल्लक में रखे लगभग 5 हजार रूपए, एवं चांदी की 3 जोड बिछिया, 2 जोड पायल, चांदी के बर्तन, पुराने सिक्के, बेसलेट 3 चूडी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 25 अप्रैल 2026/ 05.40