राष्ट्रीय
25-Apr-2026
...


कोलकाता,(ईएमएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि इस बार हम असम में सेंचुरी और बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भरोसे से कह सकता हूं कि बंगाल में पहले चरण में ही बीजेपी 110 सीटें जीत चुकी है। उन्होंने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि बांग्लादेश से आने वालों के कारण अगले दो दशकों में असम और बंगाल में हिंदू अपना बहुमत का दर्जा खो देंगे। सीएम हिमंता ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ यहीं से आएंगे। इससे पश्चिम बंगाल और पूरे देश की जनसंख्या संरचना बदलेगी। पश्चिम बंगाल चुनाव में हर भारतीय की हिस्सेदारी है, क्योंकि इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा, खासकर बंगाल और असम पर। उन्होंने कहा कि जब संख्या 50फीसदी से ऊपर जाती है तो शरिया कानून की मांग भी शुरू होती है। धर्मनिरपेक्षता तब तक सुरक्षित है, जब तक जनसंख्या संतुलन बना रहता है। सीएम ममता कहती हैं कि बीजेपी सांप्रदायिकता फैला रही है, लेकिन बीजेपी देश के किसी भी राज्य में गीता या भागवत का शासन लागू करने की मांग नहीं करती। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहीं टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को पहले फेज के 152 सीटों में से 125 से 135 सीटें मिलेगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इधर चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने और निष्पक्षता नहीं रखने पर पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। संस्पेड अधिकारियों में एएसपी और एसडीएपीओ भी शामिल हैं। सिराज/ईएमएस 25अप्रैल26