क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


- तीन गिरफ्तार, तीन लाख रुपए बरामद रांची (ईएमएस)। रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड हत्याकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शनिवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मंदिर के गार्ड के हत्या के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इन तीनों ने मंदिर के दान पेटी में रखें लगभग तीन लाख रुपए भी लूट लिए थे जिसे बरामद कर लिया गया है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गार्ड की हत्या की खबर मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, हटिया डीएसपी और तकनीकी टीम के सहयोग से अनुसंधान जारी कर दिया गया था। जांच के दौरान तीन लोगों को डिटेन किया गया। बाद में तीनों लोगों ने हत्या और पूरे घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इन तीनों के पास से हत्या और लूट में प्रयोग की गई सामग्री, तीन लाख रुपए और लूट के पैसे से खरीदे गए कपड़े और उसकी रसीद बरामद की गई है। - 25अप्रैल/26