क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


- समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे वृजभूषण तिवारी- वृजेश मिश्र बस्ती (ईएमएस)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. राम मनोहर लोहिया के शिष्य पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को उनके 14 वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को याद किया गया। सपा नेता वृजेश मिश्र के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम पर वृद्ध जनों में खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ आदि का वितरण कर पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् किया गया। पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये वृजेश मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढाने वाले श्री तिवारी विद्वान होने के साथ ही अति सहज थे। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे महान व्यक्त्तिव का मार्ग दर्शन मिला। वे समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे। उन्होने आखिरी सांस तक समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में जो योगदान दिया इसके लिये वे सदैव याद किये जायेंगे। नई पीढी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिये। उन्होंने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया के प्रिय शिष्य वृजभूषण तिवारी इतने सहज थे, कि सांसद होने के बाद भी पैदल घर से निकल पड़ते। रिक्शे पर बैठकर चल देते। ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढने की जरूरत है। उन्होने मुझे पुत्रवत स्नेह दिया। वे युवा पीढी में समाजवाद का भविष्य देखते थे। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये कि विचारधारा के स्तर पर किस प्रकार से कोई साधारण युवा मार्ग दर्शक बन सकता है। पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से अनिल कुमार चौधरी, रामदीन यादव, सत्यम, अंबिका मिश्रा संजय उपाध्याय ओकार मिश्रा, सुंदरम, रामवृक्ष गुप्ता, शिवकुमार, आनंद प्रकाश, आदि लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया आदि ने योगदान दिया। - ईएमएस / 25 अप्रैल, 2026