- तेहरान से पहली उड़ानें तुर्की के इस्तांबुल, ओमान के मस्कट और सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना नई दिल्ली(ईएमएस)। अमेरिका और इजरायल के साथ लंबे तनाव और संघर्ष के बाद ईरान ने एक अहम कदम उठाते हुए कमर्शियल उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया है। राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार को दो महीने बाद पहली बार नियमित उड़ानें संचालित की गईं। इसे जंग के बाद सामान्य हालात की ओर लौटने का संकेत माना जा रहा है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान से पहली उड़ानें तुर्की के इस्तांबुल, ओमान के मस्कट और सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हुईं। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब हाल ही में अमेरिका के साथ सीजफायर लागू हुआ है, जिसके बाद ईरान ने धीरे-धीरे अपना एयरस्पेस खोलना शुरू किया था। अब कमर्शियल फ्लाइट्स की बहाली से यह साफ हो रहा है कि हालात धीरे-धीरे स्थिर होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। विनोद उपाध्याय / 25 अप्रैल, 2026