- राजधानी समेत कई शहरों में गोलीबारी और धमाके बमाको(ईएमएस)। अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में शनिवार को हमले हुए हैं। राजधानी के मोदिबो कीता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं। यह एयरपोर्ट माली वायुसेना के एयर बेस के करीब है। राजधानी से सटे करे शहरों में शनिवार सुबह बंदूकधारियों ने हमला किए हैं। स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने कहा है कि यह एक संभावित सुनियोजित हमला था, जिसे एक समय पर कई जगह अंजाम दिया गया। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट पर हमलों में शामिल होने का संदेह है। हालांकि अभी तक किसी गुट ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। माली की सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अज्ञात हथियारबंद आतंकी समूहों ने राजधानी में कुछ खास जगहों और बैरकों को निशाना बनाया है। सैनिक फिलहाल हमलावरों को रोकने में लगे हुए हैं। माली लगातार अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े गुटों के हमलों का सामना कर रहा है। सेना को उत्तर में अलगाववादी विद्रोह से जूझना पड़ रहा है। विनोद उपाध्याय / 25 अप्रैल, 2026