देहरादून (ईएमएस)। द हैरिटेज स्कूल में अंतर सदनीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने अपने अपने माॅडलों के माध्यम से विज्ञान की बारीकियों को दर्शाकर विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की। इस दौरान जीव विज्ञज्ञन, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं कंप्यूटर विषय पर आधारित माॅडल पेश किए। इस अवसर पर सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए मंदाकिनी सदन को विजेता घोषित करते हुए ट्राफी प्रदान की गई, जबकि उप विजेता सागवान सदन रहा। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल अंतर सदनीय विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौ से कक्षा बारह के छात्र छात्राओं ने अपने अपने माॅडलों से विज्ञान के साथ ही साथ अपने अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। इस अवसर पर मंदाकिनी सदन के छात्र छात्राओं ने अपने माॅडल के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी और सभी को माॅडलों के माध्यम से जागरूक करने का काम किया गया। इस अवसर पर मोनाल सदन के छात्र छात्राओं ने भी अपने अपने माॅडलों के माध्यम से विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई और सागवान सदन के छात्र छात्राओं ने भी माॅडलों के माध्यम से बेहतर जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रदर्शन में डिजास्टर मैनेजमेंट, इलैक्ट्रो लाइससे इन वाॅटर, डाइजेस्टिव सिस्टम और साउंड सेंसर जैसे विविध विषयों पर दिलचस्प माॅडल तैयार किए गए। वहीं माॅडलों का मूल्याकंन वैज्ञानिक सोच, प्रस्तुति ओर सवाल जवाब के आधार पर किया गया। इस अवसर पर राजा राम मोहन राय एकेडमी की रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. गुरप्रीत अहलूवालिया निर्णायक के रूप में रही और उन्होंने छात्र छात्राओं से माॅडलों की बारीकियों को जानकार उनसे सवाल भी पूछे। इस अवसर पर शिवालिक सदन के छात्र छात्राओं ने अपने अपने माॅडल प्रस्तुत किये और सभी को इसके बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर निर्णायक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/25 अप्रैल 2026