राज्य
25-Apr-2026
...


गांव-गांव चौपाल लगाने वाले किसान नेता हैं महेंद्र सिंह यादव *समर्पण एवं कार्य शैली के कारण मिली अपेक्स बैंक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ग्वालियर/भोपाल (ईएमएस) । सादगी एवं विनम्र व्यवहार के लिए जाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के किसान नेता महेंद्र सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में फिर एक बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उन्हे मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है जो कि मध्य प्रदेश की सहकारी क्षेत्र का महत्वपूर्ण बैंकिंग संगठन है, अपेक्स बैंक की जिम्मेदारी का इस बात से एहसास किया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के अंदर किसानो की राजनीति का या महत्वपूर्ण स्तंभ है, अपेक्स बैंक की कार्य प्रणाली एवं उसके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या के आधे से अधिक ग्रामीण क्षेत्र को प्रभावित करते हैं, पूर्व में इस पद एवं सहकारिता के महत्वपूर्ण दायित्व पर पर भाजपा के बड़े किसान नेता भंवर सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव , रमाकांत भार्गव पदासीन रहे हैं, किसानों के बीच एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े होने के कारण अपेक्स बैंक एवं उसकी बॉडी कृषक जगत एवं ग्रामीण क्षेत्र कृषि ऋण आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, सहकारिता क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण संस्थान इतना प्रभावशाली है कि कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार में दूसरे उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव जी उपमुख्यमंत्री से कहीं अधिक अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पद के लिए आज भी कहीं अधिक जाने जाते हैं, सहकारिता क्षेत्र में उनकी पकड़ का आधार एवं किसानों के बीच बड़ा जनआधार की नींवमें अपेक्स बैंक का दायित्व एवं उनका कार्यकाल ही रहा है । ग्वालियर के शांत एवं सौम्य व्यवहार के लिए पहचान रखने वाले महेंद्र सिंह यादव भी किसानों के बीच निरंतर सक्रिय रहे हैं, महेंद्र सिंह यादव ग्वालियर के हुरावली मुरार से लगे सैकड़ो गांव में निरंतर सक्रिय रहते हैं, ग्वालियर ग्रामीण अंचल के किसानों के बीच कई सालों से किसान बलराम मिला उनका एक महत्वपूर्ण आयोजन होता है जिसमें ग्वालियर चंबल अंचल के हजारों किसान एक मंच पर उपस्थित होकर किसान हित के लिए अपनी बात रखते हैं, इस मंच पर किसानों के सुख-दुख की बातें होती हैं एवं आपसी लोक संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए विशाल भंडारा भी हुरावली टेकरी पर आयोजित होता है, अपनी धीर गंभीर छवि के कारण महेंद्र सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो दशक में समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं एवं खास बात यह रही है कि बिना किसी शोर शराबे के महेंद्र सिंह यादव अपने काम की निरंतरता बनाए रखने में सफल हुए हैं, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बनाए जाने से पहले भी मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच जाकर जो सक्रियता दिखाई इससे पार्टी में उनका कद निरंतर बढ़ता गया, कारण यह बात बड़ी महत्वपूर्ण रही की श्री यादव की कार्यशैली हमेशा लो प्रोफाइल रही है जिससे लोगों को उनसे जुड़ने एवं संवाद करने में आसानी रही है, आप इस बात का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी में जब अपने अलग-अलग नेताओं को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी तो भोपाल राजधानी जैसा बड़ा दायित्व महेंद्र सिंह यादव को दिया गया, यादव भी भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरे एवं किसी की तरह की चर्चाओं एवं विवादों से बहुत दूर रहते हुए उन्होंने बेहतरीन काम किया, भोपाल में पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से सामंजस्य बनाया एवं पार्टी की गतिविधियो में सक्रिय सहभागिता रखते हुए अपनी ऊर्जा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शांत रहकर सौम्य तरीके से काम करने की उनकी शैली से भाजपा का प्रदेश संगठन प्रभावित रहा है साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी महेंद्र सिंह यादव के पार्टी के प्रति समर्पण एवं उनकी क्षमताओं का सम्मान करते हैं। इस बारे में किसान नेता महेंद्र सिंह यादव कहते हैं कि मेरे लिए सबसे बड़ी प्रसन्नता एवं फैसले की बात यह है कि मैं किसने की लड़ाई लड़ पाऊंगा पार्टी ने हमेशा मुझ पर इस बात का विश्वास किया, भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री के रूप में ग्वालियर का वह आंदोलन हमेशा यादगार रहेगा जब हमने तीन दिनों तक हजारों किसानों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था , बीज विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में जब हजारों किसानों के साथ हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के समक्ष अपनी या मांग लेकर पहुंचे की जब सबका दिवस मनाता है तो किसान दिवस भी मनाना चाहिए, हमारे लिए तब यादगार अवसर था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने इस वक्त से बलराम जयंती को पूरे मध्य प्रदेश में किसान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर दी, साल 2006 के उसे ऐतिहासिक फैसले के बाद से हम ग्वालियर ही नहीं संपूर्ण मध्य प्रदेश में बलराम जयंती पर किसान दिवस के रूप में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित करते हैं । पार्टी ने मुझे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में किसानों के बीच काम करने के लिए विधानसभा टिकट भी दिया, यह अलग बात रही की तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के कारण हमें कुछ अंतर से असफलता मिली लेकिन ना हमने ना हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने कभी हार नहीं मानी। पार्टी ने इसी तरह भोपाल जिला प्रभारी के रूप में कई सालों से मुझे राजधानी की कार्यकर्ताओं के बीच काम करने का बेहतरीन मंच दिया एवं मैंने अपनी पूरी ऊर्जा से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का प्रयास किया। मुझे पार्टी स्तर पर जैसे ग्रामीण पृष्ठभूमि के साधारण कार्यकर्ता को तैयार करने वाली भारतीय जनता पार्टी एवं गांव तक राष्ट्रवादी विचार को पहुंचने वाले भारतीय किसान संघ ने वह महत्वपूर्ण अवसर दिए जिससे मैं सिर्फ ग्वालियर चंबल संभाग ही नहीं भोपाल ग्रामीण, इंदौर के देपालपुर बेटमा उज्जैन ग्रामीण क्षेत्र से लेकर मध्य प्रदेश के गांव गांव के किसानों के बीच संवाद कर सका, अपने अन्नदाता किसान भाइयों के बीच चौपाल में बैठ सका । भारतीय जनता पार्टी नेता महेंद्र सिंह यादव की सहज संवाद में कही गई यह बातें एवं अपेक्स बैंक अध्यक्ष की यह जिम्मेदारी संगठन एवं सरकार के इसी विश्वास को प्रमाणित करती है। ग्वालियर चंबल के लिहाज से यह नियुक्ति यहां के किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र को संबल एवं ऊर्जा प्रदान करने वाली है, किसानों के बीच बेहतरीन काम करने वाले श्री यादव किसान हित में और अच्छे फैसले लेंगे एवं किसानों के जीवन को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे यादव से हम सब को यही आशा है, अपेक्स बैंक की बॉडी को नहीं ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे सहकारिता एवं ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाला हर व्यक्ति यही आशा करेगा।