रुड़की (ईएमएस)। विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गोपाल नारसन स्वामी विवेकानंद पर्सनलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए मिला है।श्रीगोपाल नारसन को हाल ही में विगत 11 वर्षों से प्रतिदिन एक आध्यात्मिक कविता लिखने व उपभोक्ता कानून जागरूकता के लिए उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। यूनाइटेड किंगडम यूरोपियन यूनियन हैड डॉ लिवान जसिनिया व इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ डी साकुंडे द्वारा जारी प्रमाण पत्र में गोपाल नारसन की उक्त उपलब्धि के लिए प्रसंशा की गई। गोपाल नारसन प्रतिदिन ब्रह्माकुमारीज विचारों से प्रेरित आध्यात्मिक एवं सदाचरण से जुड़ी 12 पंक्तियों की कविता अमृतबेला में सुबह 4 बजे लिखते है और 11 वर्षों में कभी ऐसा नही हुआ जो उनसे कविता लिखने का क्रम छुटा हो, इसे एक रिकॉर्ड मानते हुए ही उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसी के साथ वे उपभोक्ता जागरूकता अभियान भी निरंतर चला रहे है।वही अब उन्हें उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद पर्सनलिटी ऑफ द ईयर सम्मान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/25 अप्रैल 2026