राज्य
26-Apr-2026
...


अहमदाबाद (ईएमएस)| मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में स्थानीय निकाय तथा पंचायत चुनावों के लिए 26 अप्रैल रविवार को आयोजित मतदान में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद महानगर पालिका चुनाव के लिए शीलज स्थित प्राथमिक शाला के मतदान केंद्र मे अपने मताधिकार का उपयोग किया। भूपेन्द्र पटेल ने अपने परिजनों के साथ इस मतदान केंद्र पर पहुँच कर मतदान किया। उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व समान चुनावों में पवित्र मतदान कर अपने नागरिक कर्तव्य को निभाने का अनुरोध भी किया। सतीश/26 अप्रैल