बोकारो(ईएमएस)।बोकारो के सेक्टर आठ स्थित काली बाड़ी मंगलम विवाह मंडप में बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एसोसिएशन की राज्यस्तरीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद व विशिष्ट अतिथि फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी दिनेश झा ने दीप जलाकर अधिवेशन की शुरुआत की।मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि बैंक में बीसी एक ऐसा महत्वपूर्ण कड़ी है जो राज्य सरकार की योजनाओं से लेकर बैंकिंग की तमाम सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। पिछले कई साल से बीसी अपने हक अधिकार को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।राज्य के सभी जिलों के बीसी जब मुझसे पिछले साल मिला, तो अथक प्रयास से अब उनके संगठन का रजिस्ट्रेशन हो गया है। मंत्री ने कहा कि अधिकार तभी मिलेगा जब इसके लिए संघर्ष हो, लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि बीसी को कभी भी परेशानी हो तो उनके हर कदम पर हमारा साथ रहेगा।मंत्री ने कहा कि चरणबद्ध व संवैधानिक तरिके से लड़ाई करें, राज्य सरकार आपके मान सम्मान एवं अधिकार जरूर दिलाएगी।विशिष्ट अतिथि दिनेश झा ललन ने कहा कि एकजुटता ही संघर्ष की सफलता की सबसे अहम कड़ी है। इसलिए अपनी आवाज हमेशा बुलंद रखें।संघर्ष जारी रखिए, सफलता एक दिन निश्चित रूप से मिलेगी।इस दौरान कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति दे, संजीव चटर्जी, एसके आदक, एनके महाराज, एसएन दास, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार झा, फिरदौस आलम, राजेश ओझा, राकेश मिश्रा, परमहंस, विनय कुमार, कुमारी अनुपमा समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर बीसी एसोसिएशन के धर्मेन्दु शेखर मुखर्जी, प्रखर मयूर, त्रिभुवन कुमार दास, अजय कुमार बरनवाल, रंजीत कुमार पांडेय, पप्पु सिन्हा, तपन कुमार सिंह, नारायण कुमार, दिलेश्वर कुमार, सुकुमार मांझी, रविंद्र कुमार, रूपा मुखर्जी, जितेन्दु शेखर व झारखंड राज्य के अलग अलग जिले से आए बीसी मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/26अप्रैल/26