तेंदूखेड़ा (ईएमएस)। ग्राम बम्होरी चला रहे रुद्र चन्डी महायज्ञ एव रामलीला का उद्देश्य सनातन धर्म को जनजन तक पहुंचाना के उद्देश्य ग्राम बमोरी माल में किया जा रहा है रूद्र चंडी महायज्ञ के तीसरे दिन सनातन धर्म के लोगों की काफी भीड़ नजर आई प्रथम दिवस बम्होरी में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, यहां विधि-विधान के साथ रूद्र चंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ जिसके तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रृद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश रखकर पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरीं। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। यज्ञ आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि चंडी यज्ञ कई दिनों तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन पूजा-पाठ, हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य गांव में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है। ग्रामीणों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा महायज्ञ के लिए इस तरह बनी यज्ञशाला जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। ग्राम पंचायत बमोहरी माल के सरपंच दिलीप मिश्रा ने बताया समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से बमोहरी माल ग्राम मे नो दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ का आरभ हुआ है जिसकी क्लश यात्रा निकली गई उसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण सम्लित हुये। वहीं सरपंच दिलीप मिश्रा ग्राम पंचायत के विकास के लिए लगातार संघर्ष मैं लगी हुई और ग्राम नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ होने से ग्राम का विकास एवं धर्म के प्रति लोगों की आस्था को जगाने में लगे हुए हैं। ईएमएस / 26/04/2026