जयपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए समाधान साथीÓ व्हाट्सएप चैटबॉट के रूप में क्रांतिकारी पहल की शुरुआत की है। यह पहल आमजन और विद्यार्थियों के लिए सरकारी सेवाओं को न केवल सुलभ बना रही है, बल्कि उन्हें पहले से कहीं अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी भी बना रही है। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में 14 अप्रेल, 2026 को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में इस चैटबॉट का शुभारंभ किया गया। यह पहल सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है, जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को डिजिटल युग में साकार करती है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि अब पेंशन या छात्रवृत्ति से जुड़ी किसी भी जानकारी, समस्या या आवेदन की स्थिति जानने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आमजन केवल 7690080055 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदेश भेजकर कहीं से भी, कभी भी योजना और आवेदन संबंधी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। जहां पहले सरकारी सेवाओं तक पहुंच चुनौतीपूर्ण हुआ करती थी, वहीं समाधान साथीÓ ने इस दूरी को खत्म कर सरकारी सेवाओं को सीधे लोगों की उंगलियों तक पहुंचा दिया है। समाधान साथीÓ डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक पहल है। अब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि वे घर बैठे, बिना किसी बाधा के, तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अन्य योजनाओं को भी इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। समाधान साथीÓ केवल एक चैटबॉट नहीं, बल्कि एक संपूर्ण डिजिटल सहायता प्रणाली है। यह विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तिथि, आवेदन की स्थिति तथा सामान्य प्रश्नों के सटीक और त्वरित उत्तर प्रदान करता है। इतना ही नहीं, यह चैटबॉट आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शन भी प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी भ्रम के अपना आवेदन सही तरीके से भर सकें। सामान्य त्रुटियों को पहचानने और उन्हें सुधारने में भी यह प्रभावी सहायता देता है, जिससे आवेदन अस्वीकृति की संभावना कम हो जाती है। पेंशन लाभार्थियों के लिए भी यह चैटबॉट बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। अब वे पेंशन भुगतान की स्थिति, पात्रता और अन्य संबंधित जानकारियां भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार समाधान साथीÓ छात्रवृत्ति और पेंशन दोनों ही प्रमुख सेवाओं के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करता है। इसकी एक और खासियत इसकी द्विभाषी सुविधा (हिंदी और अंग्रेज़ी) है, जो इसे हर वर्ग के नागरिक के लिए उपयोगी बनाती है। साथ ही, यह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिससे डिजिटल पहुंच और अधिक व्यापक हो जाती है। समाधान साथीÓ ने पारंपरिक सरकारी कार्यप्रणाली को बदलते हुए एक प्रतिक्रियात्मक मॉडल से सक्रिय मॉडल में परिवर्तित कर दिया है। यह पहल न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करती है, बल्कि नागरिक-प्रथमÓ शासन की अवधारणा को वास्तविकता में बदलने का एक सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सरकार और आमजन के बीच की दूरी तेजी से कम हो रही है। समाधान साथीÓ केवल एक तकनीकी नवाचार ही नहीं, बल्कि सुविधा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा है, जो हर नागरिक को यह विश्वास दिलाता है कि अब समाधान सिर्फ एक मैसेज दूरÓ है - 28 अप्रेल 2026