नई दिल्ली (ईएमएस)। इस ट्वीट में न केवल ऐसा करने की वजह बताई, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफें भी की हैं। स्वाति ने इसे जिंदगी का एक चैप्टर खत्म होने वाला कहा। राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल समेत 7 राज्यसभा सासंदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। स्वाति मालिवाल ने अपने इस फैसले की वजह एक्स पर किए लंबे ट्वीट में बताई है। स्वाति ने लिखा जो लोग पूछते हैं कि मैंने आप क्यों छोड़ी, कहते हैं मैंने ‘गद्दारी’ कर दी। मैं आज उनसे दिल की बात करना चाहती हूँ। इस ट्वीट में न केवल ऐसा करने की वजह बताई, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफें भी की हैं। स्वाति ने इसे जिंदगी का एक चैप्टर खत्म होने वाला कहा। स्वाति मालीवाल ने पुराने जख्मों को याद करते हुए कहा- मेरे वर्षों के संघर्ष को देखकर आम आदमी पार्टी ने मुझे राज्यसभा भेजा था। मुझे लगा था कि अब महिलाओं की आवाज संसद में रख पाऊँगी, लेकिन संसद पहुँचने के कुछ ही महीनों बाद मेरी जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल जी के घर में मुझे उनके पीए ने बुरी तरह पीटा, अपमानित किया। मेरी आत्मा तक घायल हो गई। मैंने तय किया कि मैं डरूँगी नहीं, लड़ूँगी। स्वाति ने कहा- खुद पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना कि मेरे साथ अभद्रता और हिंसा हुई। लेकिन सिर्फ 24 घंटे बाद वही लोग उस आरोपी को साथ लेकर घूम रहे थे। एक महिला का दर्द छोटा पड़ गया, सत्ता बड़ी हो गई। मेरे खिलाफ पूरी मशीनरी लगा दी गई, मुझे बदनाम किया गया, आरोपी को बचाया गया। आज मुझे पीटने वाला वो PA पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का चीफ एडवाइजर है। बंगला-गाड़ी-Z+ Security के साथ पूरे पंजाब पर राज कर रहा है। बेहिसाब भ्रष्टाचार फैला हुआ है संसद में मेरी 95% अटेंडेंस रही लेकिन उसके बावजूद मुझे संसद में बोलने के लिए आप ने अपने निर्धारित समय में से एक सेकंड का वक्त मुझे नहीं दिया। क्या महिलाओं की आवाज संसद में नहीं उठनी चाहिए थी? आपने दिल्ली की आवाज को संसद में उठने से रोका। फिर भी जब भी मौका मिला, मैंने जनता के मुद्दे मजबूती से उठाए। संसद में लगभग सभी सांसदों ने मेरा हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुझे टूटने नहीं दिया। मैं उनका आभार मानती हूँ। स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370 हटाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंक के खिलाफ कड़े कदमों से दुश्मनों को जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से भारत की शक्ति दिखाई, तीन तलाक खत्म कर करोड़ों मुस्लिम बहनों को न्याय दिया, महिला आरक्षण बिल लाकर राजनीति में महिलाओं के लिए नया अध्याय शुरू किया, रिकॉर्ड रफ्तार से हाईवे, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया, गरीबों के लिए घर, शौचालय, बिजली, पानी और जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुँचाया। - ईएमएस/28/ अप्रैल /2026