नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले दो घंटो में मौसम का मिजाज बदल सकता है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 2 घंटों में धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले दो घंटो में मौसम का मिजाज बदल सकता है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 2 घंटों में धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, बादली, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इसके बाद गरज चमक केसाथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। अनुमान है कि अगले 2 घंटों में हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मातनहेल और झज्जर में तेज धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले सोमवार रात को भी अचानक मौसम में बदलवा देखने को मिला और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद सोमवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गर्म रात तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना रहे। - ईएमएस/28/ अप्रैल /2026