राज्य
28-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) परियोजना के अंतर्गत कांकरिया एवं मणिनगर स्टेशनों के मध्य प्रीकास्ट पोर्टल बीम स्थापित करने हेतु दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। विवरण निम्नानुसार है: निरस्त ट्रेनें: · ट्रेन संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी, 29 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69115 वडोदरा–वटवा मेमू, 29 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69102 वटवा–वडोदरा मेमू, 29 अप्रैल 2026 को निरस्त रहेगी। आंशिक निरस्त ट्रेन: • ट्रेन संख्या 19033 वलसाड–अहमदाबाद गुजरात क्वीन, 29 अप्रैल 2026 को वडोदरा–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। री-शेड्यूल/रेगुलेट ट्रेनें: · ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस, 29 अप्रैल 2026 को मुंबई सेंट्रल से अपने निर्धारित समय से लगभग 1 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी। · ट्रेन संख्या 19484 सहरसा–अहमदाबाद एक्सप्रेस, 29 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट होगी। · ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस, 29 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट होगी। · ट्रेन संख्या 22718 सिकंदराबाद–राजकोट एक्सप्रेस, 29 अप्रैल 2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 45 मिनट रेगुलेट होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/28 अप्रैल