ज़रा हटके
29-Apr-2026
...


30 दिन के अंदर फिर रात्रिभोज आयोजित करुंगा वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने उस रात की अफरातफरी का पूरा ब्यौरा साझा किया। ट्रंप ने स्वीकार किया कि जब गोलियों की आवाज सुनाई दी, तब उनके सुरक्षाकर्मियों (सीक्रेट सर्विस) को उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने में मशक्कत करनी पड़ी। ट्रंप के अनुसार, उनकी उत्सुकता ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को और चुनौतीपूर्ण बना दिया था। ट्रंप से पूछा गया कि क्या गोलियों की आवाज सुनकर वह चिंतित थे, तब ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं घबराया नहीं था। मैं जिंदगी को समझता हूं। आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि वह खुद घटनाक्रम को देखना चाहते थे, संभवतः इसी वजह से ‘सीक्रेट सर्विस’ के कर्मियों को उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने में समय लग गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है। मैं उनके (सीक्रेट सर्विस के) साथ सहयोग नहीं कर रहा था। मैं जानना चाहता था कि क्या चल रहा है। ट्रंप ने घटना को याद कर कहा, ‘‘मैं एक सजग टीम के मजबूत घेरे में था, लेकिन सच कहूं तब मैंने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। मैं कहता रहा, ठहरो, एक मिनट ठहरो।’’ उन्होंने कहा कि जब वह मंच से बाहर निकल रहे थे, तब सुरक्षाकर्मी बार-बार उनसे नीचे झुकने की गुजारिश कर रहे थे। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं चलने लगा और उन्होंने कहा, कृपया नीचे झुकिए, कृपया फर्श की ओर झुकिए। तब मैं झुक गया और मेलानिया भी झुक गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हां, उसने यह लिखा, लेकिन मैं बलात्कारी नहीं हूं। मैंने वह संदेश पढ़ा है, वह एक बीमार आदमी है। साक्षात्कार जैसे कार्यक्रम में ऐसी बातें पढ़ना शोभा नहीं देता, लेकिन चलिए साक्षात्कार जारी रखते हैं।’’ जब साक्षात्कारकर्ता ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हमलावर विशेष रूप से उन्हें निशाना बना रहा था, तब ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं कोई बच्चों का शोषण करने वाला व्यक्ति नहीं हूं…आप किसी दिमागी रूप से बीमार इंसान की बकवास पढ़ रहे हैं? मुझे ऐसी चीजों से जोड़ा जा रहा है, जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पूरी तरह बेदाग साबित किया जा चुका है।’अंत में राष्ट्रपति ने ‘व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ से अपील की कि वे अगले 30 दिन के भीतर यह रात्रिभोज फिर आयोजित करुंगा। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहता कि यह रद्द हो। मुझे लगता है कि किसी कम अक्ल इंसान द्वारा इस तरह के आयोजन को रद्द करवा देना बेहद बुरी बात है।’ आशीष/ईएमएस 29 अप्रैल 2026