नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि अगर वह इसी प्रकार खेलता रहे तो उसे भारतीय टीम में जगह मिलना तय है। पठान ने कहा है कि मोहसिन को केवल अपनी फिटनेस बनाये रखनी होगी क्योंकि अधिकतर तेज गेंदबाज चोटों के कारण अपने करियर में पिछ़ड़ जाते हैं। पठान का मानना है कि अगर यह युवा गेंदबाज अपनी फिटनेस बरकरार रख पाता है, तो उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से कोई इंसानी ताकत नहीं रोक सकती। पठान ने जोर देकर कहा कि मोहसिन में देश का प्रतिनिधित्व करने की पूरी क्षमता है। मोहसिन ने जिस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ केवल चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर पांच विकेट हासिल किए उससे उससे पठान प्रभावित हैं। इस प्रभावशाली स्पेल में इस गेदबाज की गति, उछाल और सटीक गेंदबाजी साफ झलक रही थी। पठान ने कहा कि वह दबाव बनाकर पहले मेडन ओवर डालते हैं और फिर विकेट लेते हैं। उन्होंने कहा कि मोहसिन ने वैभव सूर्यवंशी और टिम सीफर्ट जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ भी यही रवैया अपनाया था। पठान ने मोहसिन की प्रशंसा करते हुए कहा, अगर वह फिट रह सके, तो कोई भी उसे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से नहीं रोक सकता। उसकी फिटनेस ही एकमात्र बाधा है क्योंकि वह लंबे समय तक चोटिल रहता है। पठान ने मोहसिन के बाएं हाथ के एंगल और उनकी लंबाई के कारण मिलने वाले अतिरिक्त उछाल को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। ह हमेशा किफायती स्पेल डालता है और जब वह गुड लेंथ पर गेंदबाजी करता है, तो बल्लेबाजों को रन बनाना बेहद कठिन हो जाता है। हालांकि, मोहसिन के करियर में चोटें एक बड़ी चिंता का विषय रही हैं। 2022 में डेब्यू करने के बावजूद, उन्होंने अभी तक किसी भी आईपीएल सीजन में दस से ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। इस चोट की चिंता पर पठान ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उसकी गेंदबाजी एक्शन उसके शरीर पर बहुत दबाव डालता है। गिरजा/ईएमएस 29 अप्रैल 2026