युवा नेन्सी पटेल और इजी शार्प शामिल ऑकलैंड (ईएमएस)। न्यूजीलैंड की टीम जुलाई में होने वाले टी20 महिला विश्वकप 2026 में एमेलिया केर की कप्तानी में उतरेंगी। न्यूजीलैंड बोर्ड ने इंग्लैंड में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में युवा खिलाड़ियों नेन्सी पटेल और इजी शार्प को भी पहली बार शामिल किया गया है। इसके अलावा ब्री इलिंग और पॉली इंग्लिस भी टीम में शामिल की गयी हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे उसके हौंसले बुलंद हैं। पिछले आठ टी20 मैचों में से उसे सात में जीत मिली है। टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर को उम्मीद है टीम जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। सॉयर ने कहा, “जब भी आपको अपने देश की ओर से खेलने का अवसर मिलता है, वह सम्मान की बात होती है वहीं विश्वकप में तो बात ही कुछ और होती है। सभी खिलाड़ी इंग्लैंड जाने का लेकर उत्साहित अनुभव कर रहे हैं। सोफी सहित तीन दिगगजों का होगा अंतिम टूर्नामेंट ये विश्वकप इसलिए भी टीम के लिए अहम है क्योंकि ये तीन अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन, लिया ताहुहु और सूजी बेट्स का अंतिम टूर्नामेंट है। इसके बाद ये तीनो ही संन्यास ले लेंगी। ऐसे में टीम का लक्ष्य इन तीनों दिग्गजों को जीत के साथ विदा करना रहेगा।” वहीं इनके संन्यास को लेकर कोच सॉयर ने कहा कि तीन अनुभवी खिलाड़ियों का एक ही टूर्नामेंट में संन्यास लेना विशेष अवसर की तरह रहेगा। इन तीनों ने अपने-अपने करियर में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को कई बार जीत दिलायी है। ऐसे में इनकी कमी खलेगी पर इसके बाद भी टूर्नामेंट के अंत में हम इन तीनों को सम्मान के साथ विदायी दी जाएगी। विश्वकप में कीवी टीम को ग्रुप बी में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ रखा गया है। टीम अपना शुरुआत मैच 13 जून को द रोज़ बाउल, साउथैम्पटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू करेगी। टीम इस प्रकार है: एमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोज़मेरी मेयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प, लिया ताहुहु। गिरजा/ ईएमएस 29 अप्रैल 2026