मुम्बई (ईएमएस)। भारत के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाम एक एक ऐसा रिकार्ड है जो किसी के नाम नहीं है। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम एक ही ओवर में सात छक्के का एक रिकार्ड है जो कि काफी हैरानी भरा भी है क्योंकि एक ओवर में 6 छक्के लगाना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ये रिकार्ड युवराज सिंह, हर्शल गिब्स और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों के नाम है। वहीं किसी एक ओवर में सात छक्के लगने की बात काफी असंभव सी नजर आती है। रुतुराज ने ये उपब्धि विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान हासिल की थी। उत्तर प्रदेश के साथ मुकाबले में वह महाराष्ट्र की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे। तब गायकवाड़ ने 49वां ओवर फेंकने आए उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह के ओवर की पहली चार गेंदों पर छक्के लगाये। वहीं पांचवी गेंद नो बाल रही जिसपर भी उन्होंने छक्का जड़ दिया। वहीं अगली दो गेंदों पर भी उन्होंने छक्के लगा दिये। इस तरह रुतुराज ने एक ही ओवर में कुल 7 छक्के जड़ दिए और उस ओवर से 43 रन बनाये जो एक नया रिकार्ड है। उस मैच में रुतुराज ने दोहरा शतक लगाया और 59 गेंदों पर नाबाद 220 रन बनाए थे। इस प्रकार रुतुराज ने दिखा दिया कि वह संयम से बल्लेबाजी करने के अलावा आक्रामक खेल भी दिखा सकते हैं। गिरजा/ईएमएस 29 अप्रैल 2026