खेल
29-Apr-2026
...


अब तक लगे हैं 8 शतक मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस बार जिस प्रकार से खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में रन बना रहे हैं। उससे लगता है कि इस बार सबसे अधिक शतकों का नया रिकार्ड बन सकता है। इसका कारण ये है कि आईपीएल में अभी आधे मुकाबले ही हुए हैं और आठ शतक लग गये हैं जबकि इससे पहले साल 2024 में 14 शतक लगे थे। वहीं इस बार बल्लेबाज काफी आक्रामक अंदाज में हैं और बड़े स्कोर बनते जा रहे हैं। जिससे तय है कि पिछले सारे रिकार्ड टूट सकते हैं। वहीं साल 2023 सत्र में 12 शतक लगे थे। तब विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, ट्रेविस हेड, साई सुदर्शन, सुनील नरेन, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, मार्क्स स्टॉयनिस, सूर्यकुमार यादव, जॉनी बेयरेस्टो और विल जैक्स ने एक-एक शतक लगाया था जबकि जोस बटलर ने दो शतक लगाये थे1 वहीं इस बार आईपीएल में 40 मैचों में ही 8 शतक लग गये हैं। अब 2024 के 14 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 7 शतकों की और जरुरत है। इस सीज़न में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन ने 2 शतक लगाये हैं वहीं अन्य सभी बल्लेबाजों मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा , राजस्थान रॉयल्स के युवा वैभव सूर्यवंशी, सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, मुंबई इंडियंस के क्विंटन डिकॉक , दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन सभी ने एक-एक शतक लगाये हैं। इस सत्र का सबसे तेज़ और सबसे रोमांचक शतक वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा, जिन्होंने केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वहीं आईपीएल 2024 में क्रिस गेल ने 30 गेंदों में ही शतक लगा दिया था। मौजूदा सत्र में अभी फाइनल तक 35 मैच और खेले जाने बाकी हैं। ऐसे में देखना होगा कि इन बचे हुए मुकाबलों में कौन-कौन से बल्लेबाज शतक लगाते हैं और क्या आईपीएल 2024 में लगे सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड टूट पाता है या नहीं। गिरजा/ईएमएस 29 अप्रैल 2026