क्षेत्रीय
29-Apr-2026


दतिया ( ईएमएस ) / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े द्वारा आदेश जारी कर फोटो निर्वाचक नामावली के कार्य एवं निर्वाचन संबंधी अन्य समस्त कार्यो को समयावधि में सम्पन्न कराये जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 सेवढ़ा सेवढ़ा, 21 भाण्ड़ेर एवं 22 दतिया के लिए विभिन्न अधिकारियों को क्षेत्रवार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र 20 सेवढ़ा के लिए अशोक अवस्थी अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी अनुभाग सेवढ़ा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं श्री राजेन्द्र सिंह जाटव तहसीलदार सेवढ़ा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रहेंगे। 21 भाण्ड़ेर के लिए सुश्री सोनाली राजपूत अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी अनुभाग भाण्ड़ेर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुनील कुमार सिंह भदौरिया प्रभारी तहसीलदार भाण्ड़ेर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं 22 दतिया के लिए लोकेन्द्र सिंह सरल अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी अनुभाग दतिया निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बृजमोहन आर्य तहसीलदार दतिया सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रहेंगे।