अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना चण्डौस पुलिस टीम द्वारा ग्राम रामपुर शाहपुर में दो पक्षों के मध्य जमीन पैमाईश को लेकर आपस में मारपीट व विवाद करने पर व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना चण्डौस पुलिस टीम द्वारा ग्राम रामपुर शाहपुर में दो पक्षों के मध्य जमीन पैमाईश को लेकर आपस में मारपीट व विवाद करने पर व 07 सीएलए एक्ट से संबंधित छह आरोपी कासिम पुत्र सद्दन ,यूनीश पुत्र सद्दन, समसुद्दीन पुत्र रहमान खा, शहजाद पुत्र बाबू खाँ , अबरार पुत्र इंतजार , सगीर पुत्र सबदर समस्त निवासीगण ग्राम रामपुर शाहपुर थाना चण्डौस़ को थाना क्षेत्र चण्डौस से गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई है। ईएमएस / 29/04/2026