क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले सफाई संरक्षकों का वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है, इसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सफाई संरक्षकों के वेतन भुगतान के लिए आवश्यक प्रतिपूर्ति नियत समय में लेखा शाखा में भेजा जाए, जिससे समय पर सफाई संरक्षक का वेतन मिल सके।