क्षेत्रीय
29-Apr-2026


महिला आरक्षण संबंधी बिल पर जमकर बोले- लखन घनघोरिया दमोह, (ईएमएस)। जबलपुर नाका स्थित नवीन कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पूर्व केंन्द्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया द्वारा रिबन काटकर किया गया। जिला कार्यालय में ही आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा राज में अराजकता बढ़ गई है किसानों को फसलो का वाजिव दाम भी नहीं मिल रहा किसानों की आय दुगनी की बात करते थे पेट्रोल, डीजल, खाद बीज के दाम तो बढ़ गये किन्तू फसलों की समर्थन मूल्य जस की तस है। पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने महिला आरक्षण पर गरजते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस 33 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में नहीं है किन्तु हम तो बराबरी की बात करते है। हम तो 50 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में है। भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं अपमान करती है। वह महिला आरक्षण की आढ़ में परिसीमन करना चाहती है उत्तर दक्षिण भारतवासीयों को लड़ाना चाहती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा कि यह नवीन कांग्रेस कार्यालय प्रत्येक कांग्रेसजन के लिये दिन रात खुला है जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता इसे अपना घर समझे। पूर्व विधायक राजा पटैरिया, प्रताप सींग कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से देश की रक्षा कर रही है मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, राकेश तिवारी, महेन्द्र प्रताप सींग, निधि श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, रजनी ठाकुर, परम यादव, रोहन पाठक, लक्ष्मण सींग, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र राजपूत, प्रदीप खटीक, बृजेन्द्र सींग, अमर सींग, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, प्रदीप खटीक, दृगपाल सींग, शानु जुनेजा, डालचंद कुशवाहा, बबलु भट्ट, पवन यादव, अभिषेक यादव, मुकेश रोहिताश, अजय जाटव, कमला निषाद, गीता लोधी, केके वर्मा, रियाज खान, उवेद गौरी ने भी कहा कि हम सब एक है और अब नई स्कूर्ति से भाजपा की अनीतियों के खिलाफ उन्हें बेनकाब करते रहेगें। इस अवसर पर हटा से योगेश सराफ, रामनाथ राय, घनश्याम यादव, संजय तिवारी, योगेश पटेल, हिण्डोरिया से एमएम राही, जबेरा से ओपी शर्मा, संध्या लोधी, संतोष रजक अखिलेश लोधी तेन्दुखेड़ा से तुला यादव, रद्युनाथ यादव, नीलेश यादव, पथरिया से प्रदीप पटेल, सतीष लोधी, बालमुकुंद टिपरया सहित मंडलम सेक्टर एवं अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं। ईएमएस/मोहने/ 29 अप्रैल 2026