ग्वालियर ( ईएमएस ) | स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर में आईईसी की टीम के सहयोग से नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं काॅलोनियों में जाकर छात्र-छात्राओं एंव आमजन को गीला सूखा कचरे अलग देने के लिए जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता का फीडबैक भी लिया जा रहा है। आइईसी के नोडल अधिकार मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आईईसी टीम द्वारा वार्ड 59 स्थित ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल में अपर आयुक्त स्वास्थ्य टी. प्रतीक राव के निर्देशन में विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही, शिक्षकों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक भी लिया गया।