क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना अकराबाद पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट से एक महापुरुष के संबंध में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने व निमंत्रण पत्र पर छपे महापुरुष के फोटो को फाड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में अरोपी युवक को गिरफ्तार किा गया है। थाना अकराबाद पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट से एक महापुरुष के संबंध में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने व निमंत्रण पत्र पर छपे महापुरुष के फोटो को फाड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित आरोपी अंशुल कुमार पुत्र हरीशचन्द ठाकुर निवासी ग्राम नगला सरताज थाना अकराबाद को थाना क्षेत्र अकराबाद से गिरफ्तार किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई है। ईएमएस / 29/04/2026