क्षेत्रीय
अलीगढ़ (ईएमएस)। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं रोकथाम तथा बालश्रम रोकथाम के क्रम में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अलीगढ़ की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए खेरेश्वर चैराहे से तीन बालिकाओं को भिक्षावृत्ति करते हुए पाया गया।उक्त सभी बालिकाओ को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया और चाइल्ड लाइन द्वारा सभी बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर (अलीगढ़) भेजा गया। इस रेस्क्यू में उपनिरीक्षक नीलम यादव और सुनील कुमार के साथ साथ हैड कांस्टेबल अरुण कुमार व कांस्टेबल अर्पण ढाका का विशेष सहयोग रहा। ईएमएस / 29/04/2026