:: अभय प्रशाल और नेहरू स्टेडियम में एक साथ होगा आयोजन, अनुभवी प्रशिक्षक सिखाएंगे खेल की बारीकियां :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में 52वां ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर 7 मई से शुरू होने जा रहा है। यह शिविर 31 मई तक चलेगा। इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के सचिव नीलेश वेद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर मुख्य रूप से अभय प्रशाल और नेहरू स्टेडियम पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन शिविर में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षक बच्चों को टेबल टेनिस खेल की बारीकियों से अवगत कराएंगे। इस दौरान प्रमोद सोनी, संजय मिश्रा, प्रशांत व्यास, गगन चंद्रवत, नीलेश परदेशी एवं कलीम खान बच्चों को न केवल खेल की तकनीक सिखाएंगे, बल्कि उनकी फिटनेस पर भी विशेष ध्यान देंगे। :: 6 मई तक जमा करें प्रवेश प्रविष्टियां :: शिविर में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां अभय प्रशाल अथवा नेहरू स्टेडियम में शाम 6:00 से 7:30 बजे के बीच 6 मई तक जमा कर सकते हैं। शिविर के समापन के पश्चात, 31 मई के बाद 4 जून से चुनिंदा बच्चों के लिए एक विशेष एडवांस कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। प्रकाश/29 अप्रैल 2026