खेल
29-Apr-2026


मुंबई (ईएमएस)। आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 244 रन का लक्ष्य रख दिया है। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। मुंबई की पारी के हीरो रायन रिकेलटन रहे, जिन्होंने नाबाद 123 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हार्दिक पंड्या ने भी 15 गेंदों में 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि नमन धीर ने 22 और तिलक वर्मा ने 7 रन का योगदान दिया। मुंबई की टीम ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। हालांकि अधिकांश गेंदबाज महंगे साबित हुए। सुबोध/२९ -०४-२०२६