क्षेत्रीय
29-Apr-2026


दरभंगा, (ईएमएस)। दरभंगा जिले में नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान कमतौल थाना पुलिस ने नशे की हालत में कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों एवं संदिग्ध इलाकों में लगातार जांच और छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा करने वालों एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस