क्षेत्रीय
दरभंगा, (ईएमएस)। दरभंगा जिला के सिमरी थाना पुलिस ने कांड संख्या 73/26 में कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त नंदकिशोर उर्फ उल्लाह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जगदीश प्रसाद का पुत्र है और कंशी गांव, थाना सिमरी, जिला दरभंगा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को इस कांड में चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बरामद वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सिमरी थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस