दरभंगा, (ईएमएस)। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ति पंजी, निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इंडेक्स पंजी, गिरोह पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, गृह भेदन पंजी, थानावार खतियान भाग-1, पर्यवेक्षण हेतु लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन तथा अंतिम आदेश से संबंधित संचिकाओं सहित अन्य दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही अद्यतन नहीं रहने वाले पंजियों को नियमित रूप से अपडेट रखने हेतु सख्त हिदायतें दी गईं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस