क्षेत्रीय
29-Apr-2026


दरभंगा, (ईएमएस)। अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय है। विशेष समकालीन अभियान के तहत चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में घनश्यामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संजीत महतो, पिता जगदीश महतो, को कुल 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब में 1 लीटर देशी चुलाई शराब, 6 लीटर मामाश्री देशी शराब तथा 9 लीटर विदेशी शराब शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस