क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में संचालित स्व-गणना कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा तथा सिविल सर्जन डॉ. आर.के. चौधरी को निर्देशित किया कि अस्पताल में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की स्व-गणना अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो सके।जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों ने वार्ड-वार्ड जाकर नागरिकों एवं अस्पताल स्टाफ को जागरूक कर स्व-गणना के लिए प्रेरित किया। इसके परिणामस्वरूप कैंप में लगभग 100 लोगों ने स्व-गणना कराई। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से जनगणना कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 29 अप्रैल 2026