नरसिंहपुर, (ईएमएस)। भगवान नरसिंह प्रकटोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में होमगार्ड जवानों, डाइट स्टॉफ एवं विद्यार्थियों तथा कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा का परिचय दिया। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर 30 अप्रैल और 1 मई तक जारी रहेगा, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक सरोकार और मानवता की सेवा का संदेश देता है। सामूहिक प्रयासों से जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र नागेश, सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. चौधरी, आरएमओ डॉ. राहुल नेमा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रियंका नेमा, डाइट प्राचार्य श्री राजकिशोर श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 29 अप्रैल 2026