:: 300 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दम, शांता देवी मेमोरियल टूर्नामेंट का आगाज़ :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित ‘श्रीमती शांता देवी कमल भंडारी मेमोरियल सब-जूनियर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप’ का रंगारंग आगाज हुआ। 300 से अधिक प्रविष्टियों के साथ शुरू हुई इस स्पर्धा के पहले ही दिन कोर्ट पर कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज मुंशी ने की। इस दौरान शेखर व केतन भंडारी विशेष अतिथि थे। स्वागत डॉ. अनिल भंडारी, आर.पी. सिंह नय्यर व रजनीश जैन ने किया। संचालन सुधांशु व्यास ने किया एवं आभार मनीष त्रिवेदी ने व्यक्त किया। :: शुरुआती दौर के परिणाम :: बालक अंडर-13 : अनिन्जय कृष्ण बिंजू ने अर्नव नालायया को, यथार्थ सूर्य ने दीपेन्द्र बैरागी को, आयांश साहू ने करण पांडे को और मनीत पुंगलिया ने अबीर गोयल को हराया। वहीं हर्ष वर्धन, वीर मिरचंदानी, अथर्व दुबे, अन्वित गोयल, अनय जैन, अदम्य मिश्रा, निश्चय कुशवाह, आयांश मोहता, अर्नव गौर, शुभ जैन, अर्पण गांधी और वेदांत सिंह तोमर ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका अंडर-13 : नवेशा पुरोहित ने सान्या मौर्य को, आराध्या पाठक ने सान्वी मौर्य को और तन्वी गांधी ने अवनि गुर्जर को शिकस्त दी। इनके अलावा पारिधि भारद्वाज, मानवी गांधी, अर्शिया गुप्ता, राधिका सोनी और शनाया सिंहवानी भी विजयी रहीं। बालक अंडर-15 : लक्ष्य सिंह चौहान ने प्रतीक पटेल को मात दी। मितांश जैन, हर्ष बाधे, शिवांश शर्मा, शाश्वत दुबे, कार्तिकेय उपाध्याय, अभ्युदय दांडेवाल, हृध्दान जायसवाल, कबीर शर्मा और अंश चंसोरिया ने भी जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। मुकाबले शनिवार सुबह 8:30 बजे से पुनः प्रारंभ होंगे। प्रकाश/01 मई 2026