खेल
जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में आईपीएल के एक मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया । और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 226 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान की ओर से सबसे शानदार पारी रियान पराग ने खेली, जिन्होंने 50 गेंदों पर 90 रन ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं, अंत में डोनोवन फरेरा ने तूफानी अंदाज में सिर्फ 14 गेंदों पर 47 रन बनाकर स्कोर को 225 तक पहुंचाया। ध्रुव जुरेल ने भी 42 रनों की उपयोगी पारी खेली। दिल्ली की गेंदबाज़ी में मिचेल स्टार्क सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। सुबोध/०१-०५-२०२६