खेल
04-May-2026
...


लाहौर (ईएमएस)। बाबर आजम की टीम पेशावर जल्मी ने यहां गद्दाफी स्टेडियम में खेले पीएसएल के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है। जल्मी टीम ने इसी के साथ ही दूसरी बार पीएसएल जीता है। साल 2017 में टीम ने पहली बार ट्रॉफी जीत थी। बाबर पहले भी दो बार पीएसएल विजेता टीम में रहे हैं पर कप्तान के तौर पर ये उनकी पहली जीत रही है। बाबर की टीम ने फाइनल में आरोन हार्डी की किंग्समेन को हरा दिया। किंग्समेन की टीम 18 ओवर में 129 रन ही बना पायी। साइम अयूब ने 54 रन बनाये पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पेशासर की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसने 40 रन पर 4 विकेट खो दिये। आजम पहली ही गेंद पर आउट हो गये। इसके बाद मोहम्मद हारिस, कुसल मेंडिस और माइकल ब्रेसवेल के विकेट भी गिर गये। ऐसे में हार्डी ने तेजी से 39 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए. उन्होंने अब्दुल समद 48 रन के साथ 85 रनों की साझेदारी कर टीम को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड सुफियान मुकीम (पेशावर ज़ल्मी) को मिला। सुफियान ने 22 विकेट लिए। वहीं सबसे ज्यादा रन के लिए (ऑरेंज कैप) बाबर आज़म को मिली। बाबर ने सबसे अधिक 588 रन बनाये। वहीं सबसे ज्यादा विकेट सुफियान मुकीम मुकीम (पेशावर ज़ल्मी) ने 22 विकेट लिए। फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड आरोन हार्डी का मिला। ईएमएस 04मई 2026