क्षेत्रीय
02-May-2026
...


- विवाह कार्यक्रम में जाने के नाम पर निकला था मृतक कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार विवाह कार्यक्रम में जाने के नाम पर निकला एक युवक रात भर घर नही पहुंचा। बल्कि उसकी लाश सुबह ग्राम के ही तालाब किनारे पेड में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही उपरांत जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उरगा थानांतर्गत ग्राम जपेली में निवासरत एक परिवार से 20 वर्षीय युवक बुधवार की रात घर से विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के नाम पर निकला, लेकिन पूरी रात घर नही पहुंचा। अगले दिन सुबह परिजन युवक की खोजबीन में लगे हुए थे। इसी दौरान उसकी लाश ग्राम में ही तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वैधानिक कार्यवाही पूरी की। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। - 02 मई