राज्य
02-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) परीक्षण एवं संचार (टेस्टिंग) विंग मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में इंदौर सहित पूरे प्रदेश में सभी आधिकारिक संदेशों के संचार के लिए वाट्सएप का उपयोग पूर्णतः बंद कर आराताई एप उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। यहां तक कि वाट्सएप के माध्यम से की जाने वाली रिपोर्टिंग को भी रिपोर्ट न करने की श्रेणी में रखा जाएगा। मुख्य अभियंता राजीव अग्रवाल के अनुसार प्रदेश के सभी 417 सब स्टेशनों सहित संभागीय एवं वृत स्तर के साथ मुख्य अभियंता कार्यालय पर के सभी वाट्सएप ग्रुपों को स्वदेशी आराताई एप पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत अब वाट्सएप ग्रुप अथवा व्यक्तिगत वाट्सएप संदेशों के माध्यम से की गई किसी भी प्रकार की सूचना या संवाद को मान्य नहीं माना जाएगा। आनंद पुरोहित/ 02 मई 2026