क्षेत्रीय
- पुलिस ने भंडाफोड़ कर 10 आरोपी दबोचे नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महंगी गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने 10 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह महंगी गाड़ियों की चोरी, चेसिस नंबरों से छेड़छाड़ और जाली दस्तावेजों के जरिए उन्हें दोबारा रजिस्टर कराने में शामिल था। पुलिस ने इनके कब्जे से 31 महंगी गाड़ियां और छेड़छाड़ में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं। गिरोह अब तक 1000 से अधिक गाड़ियां बेच चुका था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/ मई/2026