क्षेत्रीय
02-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर के ऑडिटोरियम में 1 मई 2026 को खनिक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के शीर्ष प्रबंधन, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला मंडल की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण और शहीदों को श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद कोल इंडिया कार्पोरेट गीत, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम का गायन हुआ। शहीद श्रमवीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। संकल्प का पठन भी मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया, जिसे सभी उपस्थितों ने दोहराया। हमारे श्रमिक राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी – हरीश दुहन मुख्य अतिथि हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे श्रमिक राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि एसईसीएल की असली ताकत उसकी मशीनें या उत्पादन नहीं, बल्कि वे कामगार हैं जो कठिन परिस्थितियों में देश को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब देश सो रहा होता है, तब खदानों में कामगार लगातार उत्पादन में जुटे रहते हैं। श्रमिकों का किया गया सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों, क्षेत्रों एवं इकाइयों को सम्मानित किया गया। ओपनकास्ट, अंडरग्राउंड माइंस, ऑपरेटर, ड्रिलर, डंपर ऑपरेटर, शॉवेल ऑपरेटर सहित अनेक श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। दीपका, रायगढ़, कुसमुंडा, हसदेव, जमुना-कोतमा सहित विभिन्न क्षेत्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। साथ ही सीएसआर, पर्यावरण प्रबंधन, सुरक्षा, एचआरडी, राजभाषा एवं औद्योगिक संबंधों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिए गए। महिला मंडल और श्रमिक संगठनों की भागीदारी श्रद्धा महिला मंडल सहित विभिन्न महिला समितियों और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन समिति के सदस्यों ने श्रमिक दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए श्रमिक हितों की प्रतिबद्धता दोहराई। सतत विकास और श्रमिक कल्याण पर जोर पूर्व निदेशक (एचआर) आर.एस. सिंह ने एसईसीएल के नेतृत्व और श्रमिकों की सराहना करते हुए संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की। श्रमिक संगठनों ने कंपनी द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (एचआर-श्रमशक्ति) एस. परीदा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। संचालन का दायित्व प्रबंधक (एचआर) एवं मुख्य प्रबंधक (ईएंडएम) ने निभाया। पूरे आयोजन में उत्साह, सम्मान और श्रमिक एकता का वातावरण देखने को मिला। - 02 मई 2026