जबलपुर (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद लॉर्डगंज शाखा के तत्वाधान में मानव सेवा के लिए तत्पर केंद्रीय कार्यअध्यक्ष डॉक्टर कुसुम जैन के सौजन्य से स्वर्गीय एडवोकेट राजेंद्र जैन की स्मृति में गर्मी की तपन से राहत हेतु दिन रात काम करने वाले श्रमिकों को नि:शुल्क चप्पल, पानी की बोतल, सत्तू, बिस्कुट और कॉटन के गमछो का वितरण किया गया। कोमल जैन एवं निशांत जैन के अलावा मीना जैन बड़कुल, श्रीमती संजना जैन, श्रीमती भानुप्रिया जैन, संध्या जैन,मणी दीदी, साधना, निशा, श्वेता, कल्पना ,सुनीता मैक्स ,पुष्पा, शशि, कल्पना ,स्वाति, अंजू, आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी ने इस पुण्य कार्य में सहयोग दिया। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026