- ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार को सकुशल बाहर निकाला गया फिरोजाबाद (ईएमएस) जिले के उत्तर कोतवाली इलाके में कोटला रोड पर शुक्रवार की रात कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की खबर है। इस मामले में खास बात यह भी रही कि जिस दुकान में यह आग लगी थी उसके ऊपरी मंजिल पर दुकान मालिक का परिवार भी रहता है जो इस आग से घिर गया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आग से घिरे लोगों को रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला यह मामला देर रात का है। यह दुकान शहर की घनी आवादी में स्थित है। रात में जब दुकान से आग की लपटें उठीं तो इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने दुकानदार और पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। चूंकि दुकानदार का परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है इसलिए यह मामला ज्यादा संवेदनशील बन गया।जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस आग में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। - फिरोजाबाद