क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) । नगर-निगम के कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में पहुँचकर, व्यवसाईयों को ट्रेड लायसेंस बनवाने के लिए ‘सूचना-पत्र’ दिए जा रहे हैं और उन पर ‘ट्रेड लायसेंस’ बनवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है । नगर-निगम, ग्वालियर की इस कार्यवाही का “म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री” ने पुरजोर विरोध करते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल रोके जाने की माँग की गई है ।