क्षेत्रीय
02-May-2026
...


- गैस सिलेंडर चोरी करने बाली गैंग का किया पर्दाफास आरोपी पुलिस गिरफ्त मे । - चोरो से किए 05 गैस सिलेंडर जप्त । भोपाल(ईएमएस)।शहर में होंने वाली चोरी, नकबजनी एवं गंभीर घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो पर नियंत्रण एवं अपराधियो के विरुध्द कडी कार्यवाही करने एवं पीडित को न्याय दिलाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के अनुक्रम में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस नें चोरी नकवजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर आरोपी किया गिरफ्तार। दिनांक 01.05.2026 को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विदिशा शादी में गया हुआ था। शादी से लौट कर आया तो देखा कि मेरे घर के बाहर वाले गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अंदर वाले दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर हल में रखा भारत कंपनी का गैस सिलेंडर और उसके ऊपर रखा कत्तथई रंग का बैग जिसमें मेरी गैस बुक, मेरा आधार कार्ड व 500/- रूपये रखे थे जो रखे हुये स्थान पर नहीं थे, जिसे कोई अज्ञात चोर, चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। अनुसंधानः- घटना की सूचना मिलने पर घटना घटित करने वाले आरोपियो का पता करने एवं चोरी गया सामान बरामद करने के लिए टीम गठित कर रवाना की जो थाना पर दो अलग अलग टीमों का गठन कर घटना के संबंध में पतारसी की गयी जो तलाश पतारसी के दौरान मुख्य मार्ग एवं गलियो मे लगे कैमरो के आधार पर एवं तकनीकी संशाधनो के उपयोग से एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर एक आरोपी की पहचान सतीश राजपूत के रूप मे हुई, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकडकर हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य एक साथी के साथ सूने घर मे चोरी नकवजनी की घटना स्वीकार किया। सतीश राजपूत को गिरफ्तार कर चोरी का सामान 05 सिलेण्डर एवं चोरी मे प्रयुक्त मोटरसाईकल एवं आलाजरर बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। आरोपीयो की जानकारी 1. सतीश राजपूत पिता चंदु राजपूत उम्र. 24 साल नि. नरेला शंकरी थाना अयोध्या नगर भोपाल। 2. राहुल शर्मा नि. जी सेक्टर अयोध्या बाईपास भोपाल। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही। टीम 01. थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रासबिहारी शर्मा, प्रआर मुकेश भारती, प्रआर सत्येन्द्र भदौरिया, आर अभिषेक वर्मा, आर नितेश शर्मा टीम 02. उनि गौरव पाण्डेय, प्रआर कमलेश वर्मा, आर सचेन्द्र राजपूत, आर वीरेन्द्र, आर अनुराग यादव। तकनीकी टीम – प्रआर पुष्पेन्द्र भदौरिया, आर कपिल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जुनैद / हरि / 02 मई, 2026