व्यापार
03-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय बाजार में मोटोरोला ने अपने नए मोटो बड्स 2 प्लस ट्रू वायरलेस स्टीरियो (टीडब्ल्यूएस) ईयरफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये ईयरबड्स पहली बार बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2026 में प्रदर्शित किए गए थे। इनमें साउंड बाय बोस के साथ ट्यून किया गया हाइब्रिड डुअल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जो ऑडियो अनुभव को एक नया आयाम देता है। इसके अतिरिक्त, मोटो बड्स 2 प्लस एलएचडीसी कोडेक के साथ हाई-रेज़ ऑडियो और 55डीबी तक के एडाप्टिव एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (एएनसी) को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 6.0 और डुअल डिवाइस पेयरिंग की सुविधा मिलती है। इन ईयरबड्स की भारत में कीमत 5,999 रुपये तय की गई है और ये पैंटोन कूल व्हाइट व पैंटोन सिलुएट फिनिश में उपलब्ध होंगे। ये आईप54 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित भी हैं। मोटोरोला ने इसमें एआई फीचर्स का सपोर्ट भी दिया है, जिसमें कस्टम इक्वलाइज़र, फिट टेस्ट और ईयरबड्स को खोजने की सुविधा शामिल है। कम्पैटिबल मोटोरोला डिवाइस पर, ये मोटो एआई टूल्स जैसे कैट मी अप, पे अटेंशन, रिमेंबर दिस और एआई-पावर्ड ट्रांसलेशन का भी समर्थन करते हैं।ग्राहक इन्हें फ्लिपकार्ट पर 8 मई से दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे। बैटरी लाइफ के मामले में, ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं, और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक चल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का प्लेटाइम मिल सकता है। सुदामा/ईएमएस 03 मई 2026