राज्य
03-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के बिलासपुर संभाग का निर्वाचन 1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कार्यालय में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी हिमांचल साहु के अनुसार संभाग अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त होने पर प्रवीण शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन में महिला प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष के रूप में सरला वर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इसके साथ ही विभिन्न जिलों के अध्यक्ष पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। बिलासपुर से नरेंद्र सिंह दर्शन, मुंगेली से विकास कुमार बानी, कोरबा से कांता प्रसाद माहेश्वरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, जांजगीर-चांपा से विष्णु कश्यप, सक्ती से योगेश कुमार सिंह, रायगढ़ से तुलाराम पटेल और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मनोहर पटेल को जिला अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदेश समन्वयक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री संतोष वर्मा, राजेश्वर वस्त्रकार, राजू कस्तूरे सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आईटीआई सिरगिट्टी के प्राचार्य अंशुल शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माधवी गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें संभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। - 03 मई 2026